Wednesday, November 17, 2010

11.

कभी कभी दिल भी उदास होता है,
कोई ना जब अपने पास होता है,
आँखें भी कभी नम हो ही जाती हैं,
जब दोस्तों से दूरी का एहसास होता है
|


10.

होंठों पे हमेशा मुस्कान रखना,
दिल को हमेशा जवान रखना,
दर्द तो जिन्दगी का दुसरा नाम है ऐ दोस्त,
पर हमेशा हरपल अपना ध्यान रखना|

Wednesday, November 10, 2010

9.

जिन्दगी की राहों में सब अकेले ही चलते हैं,
भीड़ तो बहुत है लेकिन दिल तन्हा ही जलते हैं।

Wednesday, November 3, 2010

8.

हर दिन हर वक्त खुशियों से गुलजार हो जाए ,
हर कोई हर दुःखों से पार हो जाए ,
हर गम हर बैर भुला दे हर कोई ,
इस दिवाली खुशहाल संसार का सपना साकार हो जाए |

Monday, November 1, 2010

7.

जोश और उमन्गे है हमारी निशानियाँ,
हम सुनते नहीं, बनाते हैं कहानियाँ,
हम हैं आज के युवा, कुछ भी नहीं असंभव,
दिल में जुनून और रग-रग में है रवानियाँ |

Monday, October 25, 2010

6.

हम कोशिश में रहे उन्हे समझाने को,
वो जी-जान से लगे रहे हमें आजमाने को,
हमने लाख कहा कि ये क्रिकेट न होगा हमसे,
उन्होने मैदान में उतार दिया सिक्सर लगाने को|

Saturday, October 9, 2010

5.

अक्श होते हैं पीने के लिए,
जिन्दगी होती है जीने के लिए;
दोस्तों की दोस्ती को भुला न करो वर्ना,
न मिलेगा कोई जख्म सीने के लिए |

Thursday, October 7, 2010

4.

एक हसीन आदत हमने जो पाल रखी है,
हर वक्त,हर कदम पे मुस्कुराने की;
वो सोचते हैं कि हम नाखुश बहुत हैं,
और ये आदत है मेरी गम छुपाने की ।

3.

कुछ इस तरह से कत्ल किया उस जालिम ने ,
कि मरने के बाद भी होंठो से मुस्कुराहट नही गई ।

2.

आपकी आँखें हैं या फूल कोई ,
डूबकर जायेगा इसमे भूल कोई ;
बड़े-बड़े चश्में लगाकर ढक लिया करो ,
डालकर भाग न जाए धूल कोई ।

1.

कहते हैं जिन्दगी एक जुआ है दोस्तों ,
मैं कहता हूँ ये एक दुआ है दोस्तों ;
इज्जत करो इसकी और खुशियाँ भी समेटो ,
फिर लगेगा सचमुच कुछ हुआ है दोस्तों ।